Breaking News

नागालैंड - भारी मात्रा में अवैध हथियार, शराब और गोला-बारूद के साथ 3 गिरफ्तार !

<img> Nagaland - 3 arrested with illegal weapons, liquor and ammunition

नागालैंड - नागालैंड के दीमापुर में सोमवार को असम राइफल्स और डीजीपी नागालैंड (DGP Nagaland) के नेतृत्व वाली ज्वाइंट टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से अवैध हथियार, गोला-बारूद और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई !

बता दें कि बरामद हुए अवैध हथियारों और गोला-बारूद को कहां ले जाया जा रहा था और इसका कैसे इस्तेमाल होना था अभी ये जानकारी नहीं मिली है. गिरफ्तार किए गए 3 लोगों से पूछताछ की जा रही है ! भारतीय सेना (Indian Army) की ईस्टर्न कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि सोमावार को दीमापुर से 3 लोगों को गिरफ्तार करके अवैध हथियार, शराब और गोला-बारूद को बरामद किया गया है. असम राइफल्स (Assam Rifles) और नागालैंड पुलिस (Nagaland Police) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.