लखनऊ - UP में अब मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID-19 प्रबंधन टीम -11 ’के अधिकारियों के साथ की बैठक !
लखनऊ - UP में अब मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID-19 प्रबंधन टीम -11 ’के अधिकारियों के साथ की बैठक !
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया मिनी लॉकडाउन लगाने का निर्णय !
Lucknow: Chief Minister Yogi Adityanath holds a meeting with the officers of 'COVID-19 management team-11'. pic.twitter.com/3pXEkVJoRS
— ANI UP (@ANINewsUP) July 12, 2020
संक्रमण नियंत्रण के लिए ‘मिनी लॉकडाउन’ होगा, सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन !
योगी सरकार (Yogi Government) ने गत शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है. अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा. दो दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी !
लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (COVID-19 Infection) को देखते हुए सूबे की योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला लिया है. अब सूबे में हफ्ते के पांच दिन ही कार्यालय और बाजार खुलेंगे. सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस और बाजार खोले जाएंगे, जबकि शनिवार और रविवार को सभी दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे. गौरतलब है कि योगी सरकार ने गत शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है. अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा. 2 दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी !Chief Minister Yogi Adityanath issues fresh #UNLOCK guidelines for the state; all markets are allowed to remain open from Monday to Friday, sanitization process in markets will be done on weekends. pic.twitter.com/lpo48EnsdI
— ANI UP (@ANINewsUP) July 12, 2020
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने टीम-11 के साथ कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में इस बात पर सहमती बनी !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.