Breaking News

भारत-चीन सीमा पर IAF ने फॉर्वर्ड एयरबेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की !



नई दिल्ली - चीन के साथ तनाव के बीच सरहद पर भारतीय वायुसेना पूरी तरह से मुस्तैद है. फॉरवर्ड एयर बेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है. एलएसी पर मिग 29 UPG और अपाचे हेलिकॉप्टर को लैंड किया गया. दुश्मन की हर हरकत पर भारतीय वायुसेना की नजर है !
फॉर्वर्ड एयरबेस पर तैनात एक स्क्वाड्रन लीडर ने कहा कि यहां मौजूद सभी एयर वॉरियर्स पूरी तरह से ट्रेन्ड हैं. उन्होंने कहा, ''इस बेस पर और वायुसेना में हर एयर वॉरियर पूरी तरह से प्रशिक्षित और सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं. हमारा जोश हमेशा ऊंचा रहा है और आकाश को गौरव से छू रहा है.''
वहीं वायुसेना के एक विंग कमांडर ने कहा कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमारे पास सभी तरह के संसाधन मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “भारतीय एयरफोर्स सभी तरह के ऑपरेशन टास्क और सैन्य अभियानों के लिए अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए हर पहलु से तैयार है.’’

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.