UP में 12 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप, सभी 3 आरोपी फरार !
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
UP में 12 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप, सभी 3 आरोपी फरार !
लखनऊ - उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) में 12 साल की किशोरी (Minor) के साथ गैंगरेप (Gang rape) का मामला सामने आया है. गैंगरेप का आरोप गांव के ही 3 युवकों पर लगा है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी विशेष समुदाय के हैं. इसे लेकर स्थित तनाव पूर्ण हो गई. मामले को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. वहीं DM और SP भी मौके पर पहुंचे हैं. अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया है. यह पूरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि किशोरी बहन के साथ धान रोपाई करने गई थी, इस दौरान ये वारदात हुई है !
बताते हैं कि किशोरी तीनों आरोपियों के खेत पर धान की रोपाई करने अपनी बहन के साथ गई थी. बहन खेत से दुकान पर बिस्किट लेने चली गई. तभी इन तीनों दरिंदों ने बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. किशोरी की हालत गंभीर देख तीनो आरोपी मौके से भाग निकले. कुछ देर बाद जब किशोरी की बहन मौके पर पहुंची तो बहन को गंभीर अवस्था में पाया. सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.