Breaking News

Covid19 - भारत में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात स्वीकार की !

Covid19-Community-transmission-started-in-India-Kerala-Chief-Minister-Pinarayi-Vijayan-accepts-community-transmission-of-corona-virus

Covid19 - भारत में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात स्वीकार की !

केरल - केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भारत में कोरोना वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात स्वीकार करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन वह दौर है जहां यह पता नहीं चल पाता है कि संक्रमित व्यक्ति तक संक्रमण कैसे पहुंचा! भारत के कई राज्यों में ऐसे लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं जो ना तो किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं और ना ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है! लेकिन अब तक किसी राज्य या केंद्र सरकार ने भारत में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात को स्वीकार नहीं किया है!

लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने संवाददाताओं से बताया, “तिरूअनंतपुरम ज़िले के पुंथुरा और दूसरे निकटवर्ती इलाकों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हुआ है. केरल को सावधान रहने की ज़रूरत है.”

तिरुअनंतपुर में कोरोना वायरस के 1505 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें छह लोगों की मौत हुई है. लेकिन इस सप्ताह ज़िले में नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं !

मंगलवार को 201 नए मामले सामने आए थे जबकि बुधवार को 157 नए मामलों का पता चला था !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.