कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का है आरोप !
![]() |
| फाइल फोटो - संजय झा |
कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का है आरोप !
कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को निलंबित कर दिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने ट्वीट कर दी है इसकी जानकारी. संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है. इससे पहले हाल ही में उन्हें पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट की तरफ से साइन किये गये लेटर में उन्हें निलंबित कर दिया गया !
Sanjay Jha has been suspended from Congress party with immediate effect "for anti-party activities and breach of discipline." pic.twitter.com/ZLIkHvyn0A
— ANI (@ANI) July 14, 2020
बता दें कि एक दिन पहले ही संजय झा ने सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था. उन्होंने एक ट्वीट में सचिन पायलट की 'मांग' को जायज़ ठहराया और अपना समर्थन दिया था. उन्होंने पायलट की योग्यता साबित करने के लिए कुछ आंकड़े भी पेश किए थे !
I fully back Sachin Pilot. Look at the facts:
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) July 13, 2020
Rajasthan 2013 Assembly elections; CM- Mr Gehlot.
Result: BJP- 163, Congress- 21 ( lowest ever)
Rajasthan 2018 Assembly Elections:
Result: BJP-73, Congress-100.
One man slogged 5 years for it; Sachin.
But who becomes the CM?
संजय झा ने ट्वीट में लिखा था, 'मैं सचिन पायलट का पूरी तरह समर्थन करता हूं. ज़रा आंकड़ों पर नजर डालिए-
राजस्थान 2013 विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत
चुनावी नतीजे- बीजेपी- 163 सीटें, कांग्रेस- 21 (अब तक की सबसे कम सीटें)
राजस्थान 2018 विधानसभा लिए मेहनत करता रहा सचिन. लेकिन सीएम कौन बना ......?

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.