राजस्थान अशोक गहलोत की सरकार पर खतरा बरकरार, भाजपा ने राज्य सरकार से की तत्काल बहुमत सिद्ध करने की मांग !
![]() |
| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट |
राजस्थान अशोक गहलोत की सरकार पर खतरा बरकरार, भाजपा ने राज्य सरकार से की तत्काल बहुमत सिद्ध करने की मांग !
सचिन पायलट (Sachin Pilot) को कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान (Rajasthan) के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है. इसके बाद राज्य में पार्टी के कई नेता पायलट के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. प्रदेश भर से करीब 300 पदाधिकारियों के इस्तीफे सामने आए हैं. इनमें कुछ जिलों-ब्लॉकों के अध्यक्ष भी शामिल हैं. इसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने की बात कही जा रही है !राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से करीब 30 पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभागों, प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नए प्रदेश कार्यकारिणी, विभागों एवं प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुमति के बिना कोई भी कांग्रेसजन मीडिया से संवाद नहीं करेगा !
भाजपा ने राज्य सरकार से की तत्काल बहुमत सिद्ध करने की मांग !
राजस्थान में सचिन पायलट और समर्थक विधायकों को हटाने के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर खतरा बरकरार, भाजपा ने राज्य सरकार से की तत्काल बहुमत सिद्ध करने की मांग !
कांग्रेस नहीं संभली तो सरकार का गिरना तय - पायलट
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने पार्टी को आगाह किया है. अगर समय रहते कांग्रेस नहीं संभली तो सरकार का गिरना तय है. इसके साथ ही चौपड़ा ने यह भी कहा कि गहलोत सरकार के में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है !पायलट के समर्थन में लगी इस्तीफों की झड़ी !
मालूम हो कि सचिन पायलट को पद से हटाने के बाद से कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी की टोंक इकाई के 59 पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम और राजस्थान पीसीसी चीफ के रूप में सचिन पायलट को हटाने के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है. वहीं सचिन पायलट के समर्थक पीसीसी सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा और राजेश चौधरी भी अपने पद से इस्तीफा चुके हैं !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.