Breaking News

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव !

<img> Aishwarya Rai Bachchan and Jaya Bachchan's Corona Report Negative

ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव !

मुंबई - 
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव (Abhishek Bachchan) आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें ऐश्ववर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी घरवालों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।

अस्पताल में भर्ती !

बॉलिवुड स्टार अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐक्टर अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिषेक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.