UP के Greater Noida में एक 14 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की के साथ किया रेप। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Noida - उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में एक 12 साल की लड़की के साथ 14 साल के लड़के ने कथित रूप से बलात्कार किया है। आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के बरसात गांव में रहने वाली 12 साल की किशोरी 4 जुलाई को खेत में शौच करने गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
बच्ची के परिजनों ने थाना इकोटेक प्रथम में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के दौरान बलात्कार की घटना की पुष्टि हुई है।
On July 4, Ecotech-1 police station in Greater Noida received information that a 14-year-old boy had raped a 12 years old girl. A case was registered & the accused was arrested. The accused & the victim were known to each other: Vrinda Shukla, DCP (Women Cell) Gautam Buddh Nagar pic.twitter.com/mOSafDao6K
— ANI UP (@ANINewsUP) July 6, 2020
वृंदा शुक्ला DCP वुमेन सेल, गौतम बुद्ध नगर ने बताया, '4 जुलाई को एक 12 साल की लड़की के साथ 14 साल के लड़के द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी लड़का पीड़िता का पड़ोसी था। कार्रवाई जारी है।'
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.