Breaking News

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर US में तेज हुई मिनियापोलिस के पुलिस डिपार्टमेंट को खत्म करने की मांग।

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर US में तेज हुई मिनियापोलिस के पुलिस डिपार्टमेंट को खत्म करने की मांग।

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर US में तेज हुई मिनियापोलिस के पुलिस डिपार्टमेंट को खत्म करने की मांग।


अमेरिका - अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और पुलिस विभाग की भी काफी आलोचना की जा रही है. इसी कड़ी में शहर के कई पार्षदों ने कहा कि मिनियापोलिस शहर के पुलिस को भंग कर देना चाहिए और इसे दोबारा से बनाया जाए।

AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, काउंसिल की अध्यक्ष लीसा बेंडर ने CNN से बात करते हुए कहा, "मिनियापोलिस शहर में जो हुआ वो हम सब जानते हैं, इसलिए हम पुलिसिंग को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसलिए शहर के पुलिस विभाग को भंग कर, इसका दोबारा से गठन करना चाहिए, जो वास्तव में हमारे समुदाय को सुरक्षित रख सके."
वहीं काउंसिल की सदस्य अलोंद्रा कैनो ने ट्वीट किया कि यह निर्णय "एमपीएलएस सिटी काउंसिल के वीटो-प्रूफ बहुमत के माध्यम से आया है," जो इस बात से सहमत था कि पुलिस विभाग "सुधार योग्य नहीं है और हम वर्तमान पुलिसिंग सिस्टम को समाप्त करने जा रहे हैं."
 

कैसे उठी पुलिस विभाग को भंग करने की मांग?

दरअसल मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के अधिकांश सदस्यों ने रविवार को कहा कि वे शहर के पुलिस विभाग को भंग करने का समर्थन करते हैं. वहीं परिषद के 12 सदस्यों में से नौ सदस्य रविवार दोपहर शहर के एक पार्क में एक रैली में कार्यकर्ताओं के साथ दिखाई दिए और पुलिसिंग को समाप्त करने की कसम खाई परिषद की सदस्य जेरेमिया एलिसन ने वादा किया कि परिषद विभाग को भंग कर देगा।

पुलिस हिरासत में मौत के बाद भड़की हिंसा।

अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) नाम के अमेरिकी-अफ्रीकी शख्स की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद मिनियापोलिस (Minneapolis) में हुई इस हत्या के बाद वाशिंगटन डीसी  (Washington DC) समेत देश के कई राज्यों में हिंसा भड़की और विरोध प्रदर्शन भी हुए. हिरासत में हत्या के आरोप में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके तीन साथियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) के बाहर भी प्रदर्शन किया. इसी बीच विरोध प्रदर्शन में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.