कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे स्पाइस जेट के पायलट के साथ बदमाशों ने की लूट पाट।
कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे स्पाइस जेट के पायलट के साथ बदमाशों ने की लूट पाट।
बीती रात दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) जा रहे स्पाइस जेट के एक पायलट (SpiceJet pilot) को आईआईटी फ्लाईओवर के पास बंदूक की नोंक पर लूट लिया गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रॉबरी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
एयरलाइन के पायलट पर उस वक्त हमला किया गया जब वो एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे. इस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने सड़क को ब्लॉक कर दिया और कार की खिड़की तोड़ दी. इसके बाद बदमाशों ने बंदूक के दम पर पायलट से पैसे छीन लिए जिन्हें वो अपने साथ लेकर जा रहा था।
लूटपाट के दौरान पुलिस का इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) पास ही था और उन्होंने बाइकर्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो उन्हें पकड़ने में असफल रहे. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया गया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.