अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को दंगाइयों ने किया खंडित, जांच में जुटी पुलिस !
अमेरिका में हो रहे हिंसक प्रदर्शन में आईएसआईएस समर्थक और उससे सहानुभूति रखने वाले ऑनलाइन अराजक तत्वों का हाथ होने की आशंका !
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका हिंसक प्रदर्शनों के दौर से भी गुजर रहा है। वहां एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हुई हत्या के बाद कई राज्यों में प्रदर्शन दिन प्रतिदिन हिंसक और उग्र होता जा रहा है। इसी दौरान कई जगह आगजनी, तोड़-फोड़ और लूटपाट की घटनाएँ भी सामने आई हैं। वहीं अब बुधवार (4 मई, 2020) को प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने लगी गाँधी की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा को कुछ दंगाई लोगों द्वारा क्षति पहुँचाई गई है। प्रदर्शन के दौरान महात्मा गाँधी की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। माना यही जा रहा कि इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ की आड़ में ही गाँधी की प्रतिमा को खंडित किया गया है।
Mahatma Gandhi’s statue outside the Indian Embassy in Washington DC desecrated by unruly elements of #BlackLivesMatter protesters. Sources tell ANI that United States Park Police have launched an investigation, more details awaited. pic.twitter.com/jxRpIhqd2W
— ANI (@ANI) June 4, 2020
एएनआई के सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामले की जानकारी मिलते ही यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है। साथ ही दोषी व्यक्तियों की तलाश जारी है। अमेरिका में हो रहे हिंसक प्रदर्शन में आईएसआईएस (ISIS) समर्थक और उससे सहानुभूति रखने वाले दूसरे अराजक तत्व भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आईएसआईएस समर्थक इन प्रदर्शनों पर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शनों के चलते अमेरिका में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। ISIS समर्थकों ने इसे 'मुस्लिम समुदाय के साथ किए जा रहे सलूक के लिए ईश्वरीय सहायता' बताया है और कहा है कि सोमालिया, अफगानिस्तान, यमन, इराक, सीरिया और फिलिस्तीन में मुस्लिम समुदाय के साथ जो किया गया, अल्लाह उन्हें उसका मजा चखा रहा है। । वायरल हुए एक दूसरे वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी अपने कपड़े उतारते दिख रही है। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर जुटे प्रदर्शनकारियों के बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को अर्धनग्न अवस्था में देखा जा सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों 46 वर्षीय अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मिनिपोलिस में पुलिस अधिकारी के हाथों मौत हो गई थी। मिनिपोलिस में पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड की गर्दन पर लगभग 9 मिनट तक अपना घुटना रखा था। जॉर्ज फ्लॉयड इस दौरान घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा। उसने यह भी कहा कि वह साँस नहीं ले पा रहा है। लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं पिघला और फ्लॉयड की मौत हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा पुलिस के प्रति भड़क गया और हिंसक रुप ले लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.