Breaking News

6 जून को पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा यह एस्टेरॉयड, 5.2 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी गति!

6 जून को पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा यह एस्टेरॉयड, 5.2 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी गति!

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने की पृथ्वी की ओर बढ़ रहे उल्का पिंड (asteroid) की पहचान !

वॉशिंगटन: कोरोना वायरस (coronavirus) के संकट से अभी पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में आसमान से एक बार फिर आफत आने वाली है। अंतिरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक ऐसे उल्का पिंड (Asteroid) की पहचान की है जो धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। एजेंसी ने अपने अलर्ट में कहा कि एक करीब आधा किलोमीटर बड़ा एक उल्का, धरती (Earth) की तरफ तेजी से आ रहा है। इसकी रफ्तार करीब 5.2 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये उल्का पिंड 6 जून को धरती की कक्षा में दाखिल होगा। यह उल्का पिंड अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। नासा ने इस उल्का पिंड का नाम रॉक-163348 (2002 NN4) रखा है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कि ये 6 जून को पृथ्वी की सतह के बहुत करीब से गुजरेगा। इसकी संभावित लंबाई 250-570 मीटर है और चौड़ाई 135 मीटर है। ये उल्का पिंड सूर्य के करीब से गुजरता हुआ धरती की कक्षा में दाखिल हो रहा है।

बीती 21 मई को भी 1.5 किलोमीटर बड़ा उल्का पिंड धरती के काफी करीब से होकर गुजरा था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस उल्कापिंड की धरती से टक्कर होने की संभावना नहीं है लेकिन इस पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी गुरुत्वाकर्षण के चलते इस तरह के उल्का पिंड पृथ्वी के परिवेश में आखिरी समय पर भी प्रवेश कर जाते हैं।

-ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट!


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.