UP Weather Update: 20 मई की रात से बदल जाएगा मौसम, 'अंफान' तूफान का दिखेगा असर।
UP Weather Update: 20 मई की रात से बदल जाएगा मौसम, 'अंफान' तूफान का दिखेगा असर।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बढ़ते तापमान के बीच एक सुकून की खबर है. पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों को 20 मई की रात से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी. मौसम विभाग (Metrological Department) का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान "अंफान" का असर तब तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलना शुरू हो जायेगा. इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है. 23 मई से फिर से मौसम पूरे प्रदेश में खुल जायेगा और तब गर्मी समूचे यूपी में अपना प्रचण्ड रूप दिखाना शुरू करेगी.
20 मई से 17 जिलों में मौसम लेगा करवट।
20 मई की रात से पूर्वांचल के जिलों में मौसम करवट लेगा. बंगाल की खाड़ी में उठने वाले तूफान का असर 20, 21, 22 और 23 मई को प्रदेश के 17 जिलोम ने पड़ने की संभावना है. इन जिलों में आंधी बारिश होगी. कहीं कहीं बहुत तेज अंधड़ और भारी बारिश का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है.
प्रयागराज सबसे गर्म शहर।
बता दें कि प्रयागराज ने बढ़ती गर्मी के मामले में प्रयागराज ने बुंदेलखंड को पछाड़ दिया है. पिछले कई दिनों से झांसी और बांदा प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे थे. लेकिन अब प्रयागराज सबसे टॉप पर पहुंच गया है. सोमवार को दिन का तापमान प्रयागराज में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह प्रदेश में सबसे ज्यादा था. प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर झांसी रहा जहां सोमवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा रहा जहां तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर पहुंच गया है.
40 के पार पहुंचा तापमान।
जिन शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस या इसके उपर चला गया है. उनमें कानपुर (42 डिग्री सेल्सियस), वाराणसी (42 डिग्री सेल्सियस), बांदा (42 डिग्री सेल्सियस) और हमीरपुर (42.2 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं. इसके अलावा हरदोई, इटावा, खीरी, चुर्क, बहराइच, सुल्तानपुर, उरई, मेरठ और अलीगढ़ ऐसे शहर हैं जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.