यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए आज से कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन !

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए आज से कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन !
69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू, मौजूदा शिक्षकों को मौका देने से फंसा पेंच!
लखनऊ: बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन दाखिल किए जाएंगे। इस संबंध में रविवार को जिलावार रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 1लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी 26 मई की रात 12 बजे तक अपने आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कट ऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36,614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 84868 अभ्यर्थी पास हुए हैं। गौरतलब हो कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी पास हुए हैं जो वर्तमान में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन शिक्षकों ने अपने गृह जिले में पहुंचने के लिए परीक्षा दी थी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.