रेलवे ने की बड़ी घोषणा, 1 जून से चलेंगी 200 ट्रेनें, IRCTC पर होगी टिकटों की बुकिंग।

उन्होंने यह भी बताया है कि इन ट्रेनों की संख्या 200 होगी। 1 जून से चलने वाली इन Non-AC द्वितीय श्रेणी की ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध होगी। हर कोई नागरिक अब इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। वर्तमान में रेलवे द्वारा देश भर में कई राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके गृहक्षेत्र में पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी एवं इन ट्रेनों की बुकिंग IRCTC पर ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।मिल सकेंगे वेटिंग लिस्ट के टिकट इसका ऑपरेशन टाइम टेबल के हिसाब से होगा। बताया जाता है कि इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट टिकट भी मिल सकते हैं, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल जैसे व्यवस्था नहीं होगी। इन ट्रेनों की बुकिंग भी IRCTC की वेबसाइट के जरिए ही होगी। बुकिंग किस दिन से शुरू होगी इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर होगी 400 रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी जानकारी दी कि अगले 2 दिनों में भारतीय रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या प्रति दिन 400 कर देगा। सभी प्रवासियों से अनुरोध है कि वे जहां रहें, भारतीय रेलवे अगले कुछ दिनों में उन्हें घर वापस ले आएगी। गोयल ने कहा कि, राज्य सरकारों से आग्रह है कि श्रमिकों की सहायता करे तथा उन्हें नजदीकी मेनलाइन स्टेशन के पास रजिस्टर कर, लिस्ट रेलवे को दे, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये। श्रमिकों से आग्रह है कि वो अपने स्थान पर रहें, बहुत जल्द भारतीय रेल उन्हें गंतव्य तक पहुंचा देगा।यात्रा की शुरुआत से, यात्रा की समाप्ति तक कोरोना संक्रमण से बचाव की सभी सावधानियां अपना कर रेलवे यात्रियों को उनके गंतव्य पर पहुंचा रही है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 19, 2020
इस सुविधा, सावधानी और सेवा की वजह से रेलवे को यात्रियों की सराहना भी मिल रही है। pic.twitter.com/mPUQQrrvwF
कोराना संक्रमण के संकट के समय में भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा के साथ उनकी मंजिल तक पहुंचा रही है।
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 19, 2020
इसी क्रम में प्रयागराज स्टेशन पर स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन एवम् सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों को ट्रेन द्वारा उनके घर भेजा जा रहा है।#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/huw1EwF91e
Karnataka: A 'Shramik special train' carrying over 1480 passengers leaves for Lucknow in Uttar Pradesh from Kalaburagi Railway Station. pic.twitter.com/EbRffAIWtd
— ANI (@ANI) May 19, 2020
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.