Coronavirus: मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन परिजनों सहित होम क्वारंटीन, रिपोर्ट नेगेटिव।
Coronavirus: मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन परिजनों सहित होम क्वारंटीन, रिपोर्ट नेगेटिव।
बुढ़ाना पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनके और परिवार के कोरोना जांच लिए शनिवार को सैंपल लिए थे. रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उनके परिवार ने बताया कि आने से पहले मुंबई में भी उन लोगों ने कोरोना की जांच करवाई थी. उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी. रास्ते में कई जगहों पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों को महाराष्ट्र सरकार की इजाजत और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाते हुए वे लोग बुढ़ाना तक पहुंचे.
बीते साल मोतीचूर चकनाचूर, हाउसफुल 4, फोटोग्राफ, ठाकरे और पेट्टा जैसी अलग-अलग तरह की फिल्में करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस साल फिर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. जी5 पर उनकी वेब सीरीज घूमकेतु जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसमें अनुराग कश्यप के भी एक्टिंग करने की बात बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.