Lockdown: नोएडा में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा ।

Lockdown: नोएडा में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा ।
Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. शनिवार को नोएडा में यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया. एक पुलिस वाले ने नोएडा के सेक्टर 19 में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को लाठी से पीटा. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
बताया जाता है कि राशन के लिए महिलाएं सुबह 5 बजे से क़तार में खड़ी हो गई थीं. राशन के लिए लाइन में खड़ी रहीं सारी महिलाएं गरीब हैं.
महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल रहा था. महिलाओं ने राशन बांटने वाले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगाया. बस इसी बात पर वहां ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कर्मी ने महिलाओं पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.