11 बजे- गुजरात चुनाव में धांधली का खुलासा, 12 बजे- PMO ने कहा- 8 बजे PM देश को संबोधित करेंगे !

11 बजे- गुजरात चुनाव में धांधली का खुलासा, 12 बजे- PMO ने कहा- 8 बजे PM देश को संबोधित करेंगे !
11 बजकर 44 मिनट पर अहमदाबाद मिरर अखबार की सम्पादक दीपल त्रिवेदी देश की सबसे बड़ी खबर ब्रेक करती हैं कि गुजरात के शिक्षा और कानून मंत्री के चुनाव को गुजरात हाईकोर्ट ने इलीगल घोषित कर दिया है।
इसके ठीक 27 मिनट बाद, पीएमओ के ट्विटर हैंडल से 12 बजकर 11 मिनट पर एक ट्वीट आता है, कि आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।
क्या ये गुजरात चुनावों में हुई घपलेबाजी के एक्सपोज हो जाने के बाद देश का ध्यान भटकाने के लिए पूर्व सुनियोजित भाषण है? ताकि पूरे देश का ध्यान भाजपा द्वारा गुजरात चुनावों में की गई हेराफेरी से हटकर प्रधानमंत्री के भाषण पर चला जाए? टीवी चैनल आपको पता ही नहीं चलने देंगे कि गुजरात चुनावों से सम्बंधित एक बहुत बड़ी खबर आज ब्रेक हुई है। ये शक इसलिए और अधिक हो रहा है क्योंकि जनसत्ता अखबार की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री ने कल 11 मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि जो मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं, वो 15 मई तक अपने सुझाव दे सकते हैं।”
अमर उजाला ने इस मीटिंग के संबंध में लिखा है “आर्थिक सहित सभी मोर्चों पर आगे रणनीति क्या हो, इस पर 15 मई तक राज्यों से कार्ययोजना मांगी, जिसके बाद ही केंद्र दिशा-निर्देश तय करेगा।”
आखिर प्रधानमंत्री की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने 15 तारीख से पहले ही, राज्यों के सुझाव लिए बिना ही, आज रात 8 बजे संबोधन देने की घोषणा ट्विटर पर करवा दी।
अहमदाबाद की हर छोटी-बड़ी खबर पर प्रधानमंत्री नजर रखते हैं, उसमें भी राज्य के दूसरे नम्बर के कद के मंत्री के चुनाव की कोर्ट में फाइनल हियरिंग थी। स्वभाविक है प्रधानमंत्री की नजर इस मसले पर जरूर रही होगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.