Lockdown 4.0 में केंद्र सरकार ने E-Pass के लिए बनाई ये वेबसाइट, जानिए कैसे करें अप्लाई।
Lockdown 4.0 में केंद्र सरकार ने E-Pass के लिए बनाई ये वेबसाइट, जानिए कैसे करें अप्लाई।
कोविड ई-परमिट के लिए ऐसे करें अप्लाई…
1. कोई भी व्यक्ति या ग्रुप इस साइट http://serviceonline.gov.in/epass/ के जरिए ई-परमिट के लिए अप्लाई कर सकता है.
2. जो लोग भी इस सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें सभी अनिवार्य जानकारियों को जमा करना होगा.
3. ई-पास के लिए अप्लाई करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी रखनी होगी.
4. ओटीपी के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें.
5. आवेदन करने के बाद आपका एप्लिकेशन रेफ्रेंस नंबर जनरेट होगा. इस नंबर को स्टेटस चेक करने के लिए संभालकर नोट करें.
6. ई-पास में आपका नाम, पता, वैलिडिटी और एक क्यूआर कोड होगा.
7. इसकी हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी यात्रा के दौरान अपने साथ रखें.
8. अगर सुरक्षाकर्मी ई-पास मांगते हैं तो उन्हें यह दिखाएं.
इस साइट के जरिए अभी तक 3,335,373 लोग ई-पास के लिए आवेदन कर चुके हैं. इनमें से 1,160,123 पास जारी किए गए हैं. 9,89,363 अभी प्रोसेस में हैं जबकि 1,185,887 पास रिजेक्ट हुए हैं.
जिन राज्यों के लोग ई-पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीपस महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेर, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं!

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.