कानपुर के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक बच्चे की मौत, एक दर्जन से अधिक प्रवासी श्रमिक घायल!

कानपुर के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक बच्चे की मौत, एक दर्जन से अधिक प्रवासी श्रमिक घायल!
कानपुर - अब उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रोड एक्सीडेंट (Road Accident) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां बिल्हौर (Bilhaur) इलाके में मंगलवार रात प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई तथा 12 से अधिक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
बिल्हौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा (Devendra Mishra) ने बताया कि हरियाणा से करीब 45 मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा एक ट्रक नानामऊ के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही ट्रक पलट गए. उन्होंने बताया कि इस घटना में 4 साल के एक लड़के की मौत हो गई, वहीं 12 मजदूर घायल हो गए. उनमें से 10 को हाथ या पैर में फ्रैक्चर हुआ है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जाती है.

अभी 3 दिन पहले औरैया सड़क हादसे में 24 लोगों की हुई थी मौत!
बीते 16 मई को कानपुर जिले के औरैया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. औरैया में फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्रॉला में डीसीएम (छोटा ट्रक) ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल है. इधर, औरैया सड़क हादसे की समीक्षा करने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी. वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया. सीएम योगी ने घटना के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्षों को तत्काल सस्पेंड करने और सीओ को चेतावनी देने का निर्देश जारी किया है!
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.