Breaking News

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया ने लगाए कई गंभीर आरोप, भेजा तलाक का नोटिस!

Bollywood News, Breaking News, Indian News, Nawajuddin Siddique

आलिया ने नवाज और उनके परिवार पर लगाए कई गंभीर आरोप, मेंटेनेंस अमाउंट की मांग करते हुए भेजा लीगल नोटिस!

बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पत्नी आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुए लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आलिया के वकील ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 मई को नोटिस भेज दिया गया था लेकिन नवाज ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने कहा-मुझे लगता है कि वह सिर्फ नोटिस को नजरअंदाज कर रहे हैं। नोटिस में मेंटेनेंस और तलाक मांगा गया है। मैं इस बात की जानकारी तो नहीं देना चाहूंगा कि नोटिस में क्या चीजें हैं और क्या आरोप लगे हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि सिद्दीकी और उनके परिवार के खिलाफ आरोप काफी गंभीर और संवेदनशील हैं।"

7 मई को ही ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए लीगल नोटिस भेज दिया गया था। आलिया ने अपनी तरफ से 13 मई को भी नोटिस भेजा था, लेकिन अब तक नवाज़ुद्दीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नोटिस की एक फिजीकल कॉपी लॉकडाउन हटने के बाद भेजी जाएगी। खबरों के अनुसार, नवाज और आलिया के रिश्तों में काफी लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे से अलग अलग रह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आलिया ने बताया कि वह तलाक के बारे में ज्यादा तो नहीं कहेंगी लेकिन इतना कह सकती हैं कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। आलिया ने यह भी कहा कि इसके बारे में उन्हें सोचने के लिए लॉकडाउन में काफी मदद मिली हुई। आपको बता दे की नवाज की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने शीबा से शादी की थी जो लंबे समय तक नहीं चल पाई थी। गौरतलब हो कि इस दौरान, कुछ समय पहले अभिनेता की मां की भी तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद उनका परिवार महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेकर यूपी के बुढाना आ गया था। कोरोना के खतरे को देखते हुए उनके परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, सभी की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

-ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट!


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.